{"_id":"624610b3250ccd176e4298a7","slug":"show-cause-notice-to-three-center-superintendents-absent-from-examination-duty-karnal-news-knl103515419","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित तीन केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित तीन केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बिना पूर्व सूचना दिए परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन केंद्र अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन शिक्षकों के स्कूल मुखिया से भी इस संबंध में जवाब तलब किया गया है। यदि इस मामले में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश में 71 केंद्र अधीक्षक परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इनमें करनाल जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी के अंग्रेजी प्रवक्ता नरेश कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय कारसादोद के गणित प्रवक्ता राजपाल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्ला रसायन प्रवक्ता देवेंद्र मलिक का नाम शामिल है। अनुपस्थित रहे केंद्र अधीक्षकों से विद्यालय मुखिया के माध्यम से जवाब तलब किया गया है। विद्यालय मुखिया को लिखा गया है कि शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त किए गए केंद्र अधीक्षक को विद्यालय से कार्यभार मुक्त किया गया था या नहीं। यदि विद्यालय के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया था तो उन्होंने परीक्षा ड्यूटी पर कार्यग्रहण क्यों नहीं किया।
नोटिस में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह का कहना है कि सेकेंडरी या सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 में विभिन्न स्कूल प्रवक्ताओं की बतौर केंद्र अधीक्षक ड्यूटियां लगाई गई थी। नियुक्त किए गए केंद्र अधीक्षकों को 28 मार्च को जिला मुख्यालय पर निर्धारित किए गए स्थान से स्टेशनरी बैग प्राप्त करने के लिए आना था, लेकिन करनाल के तीन केंद्र अधीक्षक बिना किसी कारण बताए परीक्षा ड्यूटी के लिए उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
अनुपस्थित रहे तीनों केंद्र अधीक्षकों के विद्यालय मुखिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बोर्ड प्रशासन परीक्षा ड्यूटी को लेकर सख्त है और ड्यूटी पर न पहुंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी