फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shopkeepers told their problems to the MLA

Karnal News: दुकानदारों ने विधायक को बताईं समस्याएं

Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers told their problems to the MLA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की शृंखला में शहर विधायक जगमोहन आनंद शनिवार को करनाल के ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचे। यहां दुकानदारों से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को सुना। मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के भी निर्देश दिए।

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचने पर यहां के दुकानदारों ने उनका स्वागत किया। साथ ही ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदारों, मिस्त्रियों ने उनके समक्ष अपने से जुड़ी मांगे रखीं। यहां की टूटी सड़कें, अतिक्रमण और अनधिकृत रूप से रखी जा रही बजरी आदि सामग्री को लेकर शिकायतें रखीं। कुछ स्थानीय समस्याओं से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


विधायक जगमोहन आनंद ने तत्काल अधिकारियों को इस संदर्भ में टेलीफोन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा। विधायक ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। चहुंमुखी विकास कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के आमजन की समस्याओं को सुनना और मुख्यमंत्री तक पहुंचाना उनका प्राथमिक दायित्व है। इस मौके पर पूर्व पार्षद ईश्वर सैनी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कश्यप, ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed