फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shooter Anish Banwala wins gold medal in international competition

Karnal News: शूटर अनीश बनवाला ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में झटका स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Shooter Anish Banwala wins gold medal in international competition
शूटर अनीश बनवाला ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में झटका स्वर्ण पदक
- जर्मनी में हुई 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के शूटर अनीश बनवाला ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 35 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार को जर्मनी में आयोजित 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल की एक दिवसीय प्रतियोगिता में अनीश ने यह मुकाम पाया है।

कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि अनीश ने विदेश के पांच शूटरों को शिकस्त देते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है। अनीश की इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। अनीश के पिता जगपाल बनवाला का कहना है कि उनका बेटा पेरिस ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार है। अनीश अब तक नेशनल में 65 और इंटरनेशनल में करीब 30 पदक अपने नाम कर चुका है। यही नहीं वह लगातार पांच बार जूनियर चैंपियन और पांच बार सीनियर चैंपियन भी रह चुका है।
विज्ञापन


अनीश की उपलब्धियां
- ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता।
- माॅर्डन पेंटाथलॉन में भी कई पदक जीते हैं।
- सीनियर वर्ल्ड कप में भी कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed