फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivani didi will teach the art of living a stress free life

Karnal News: तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाएंगीं शिवानी दीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Shivani didi will teach the art of living a stress free life
- 25 फरवरी को सेक्टर-12 में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तनावमुक्त एवं सुखी जीवन जीने के गुर सिखाने के लिए ब्रह्माकुमारीज शिवानी दीदी करनाल पहुंच रही हैं। सेक्टर-12 के मैदान में उनका 25 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 7 से साढ़े 9 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम को लेकर साईं मंदिर के साथ बने ब्रह्माकुमारी केंद्र पर प्रभारी बीके प्रेम ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनिया में बीके शिवानी दीदी को करोड़ों लोग सुनते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य से लाखों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परीक्षा को लेकर, कुछ लोग पारिवारिक कारणों से, कुछ अच्छे भविष्य व नौकरी की चिंता में व कुछ अपने स्वास्थ्य को लेकर तनावग्रस्त रहते हैं। यह तनाव अनेक बीमारियों का कारण बन रहा है। जीवन से तनाव को कैसे दूर किया जाए व व्यक्ति जीवन को खुशहाल कैसे बना सकता है, इस विषय पर करनाल के लोगों को विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल व आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता भी शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को एकजुट होकर इस आयोजन में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed