फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   She has been waiting for her husband to return for thirty years.

Karnal News: तीस साल से कर रहीं पति के लौटने का इंतजार

Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
She has been waiting for her husband to return for thirty years.
करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र के बड़ौता गांव निवासी सतवीर करीब 30 साल पहले अपने घर से कहीं चले गए और अब तक वापस नहीं लौटे। पत्नी भागो देवी हर दिन इंतजार करती हैं। इस करवाचौथ पर भी उन्हें अपने पति के लौट आने का इंतजार था, लेकिन इस बार भी उनकी आस टूट गई।
विज्ञापन


भागो देवी ने बताया कि बात तीस साल पहले की है, एक दिन सुबह घर से नाश्ता करके निकले लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। उसी दिन से उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सभी नाते रिश्तेदारियों में तलाश की गई। सभी संभावित ठिकाने तलाशे गए। पिछले महीने 27 सितंबर को मधुबन थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। भागो देवी ने बताया कि तब से लेकर हर करवाचौथ पर पति के लौट आने की उम्मीद बढ़ जाती है, कहीं हैं तो शायद उनका मन बदल जाए और वापस लौट आएं लेकिन इस बार भी वह नहीं लौटे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed