{"_id":"682f982308205b0e150a66f5","slug":"shared-measures-to-maintain-discipline-with-students-karnal-news-c-18-knl1008-652618-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने के उपाय साझा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने के उपाय साझा किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर 7 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में वीरवार को शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के उद्देश्य से कक्षा प्रबंधन विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षक निखिल शर्मा ने कक्षा संचालन कर नवीनतम रणनीतियों, शिक्षक और छात्र के बीच प्रभावी संवाद, अनुशासन बनाए रखने के आधुनिक तरीके और व्यावहारिक उपायों को साझा किया।
इसके साथ ही, अध्यापकों ने विभिन्न समूह गतिविधियों, केस स्टडी और अनुभव साझा किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने कहा कि एक शिक्षक का कक्षा प्रबंधन ही उसकी शिक्षण कला का प्रतिबिंब होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल शिक्षण कौशल को बढ़ाती हैं बल्कि शिक्षकों को निरंतर सीखते रहने की भावना भी प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रशिक्षक निखिल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत सफल, सूचनाप्रद और प्रेरणादायक बताया।