फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shan-e-Punjab, Agra Cantt Express, Hoshiarpur, Panipat-Ambala local cancelled

Karnal News: शान ए पंजाब, आगरा कैंट एक्सप्रेस, होशियारपुर, पानीपत-अंबाला लोकल रद्द

Thu, 01 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 01 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shan-e-Punjab, Agra Cantt Express, Hoshiarpur, Panipat-Ambala local cancelled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खराब मौसम, कोहरे ने रेलवे यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस कारण बुधवार को शान ए पंजाब, आगरा कैंट और होशियारपुर एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। पानीपत-अंबाला कैंट पहले ही रद्द की जा चुकी है।
कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ऊंचाहर एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से शाम को 6:10 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से दोपहर को 12:22 बजे आई। गीता जयंती साढ़े पांच घंटे की देरी से शाम को 4:32 बजे पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब 5 घंटे की देरी से सुबह करीब 3:45 बजे पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से सुबह 9:47 बजे आई।
विज्ञापन

नई दिल्ली कुरुक्षेत्र साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर बाद 1:55 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से शाम को 5:05 बजे पहुंची। मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह 8:30 बजे आई। चंडीगढ़ गरीबरथ सवा घंटे की देरी से सुबह 5:38 बजे पहुंची। एकता एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 8:49 बजे पहुंची। पठानकोट सवा घंटे की देरी से सुबह 10:55 बजे आई। पश्चिम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर को 1:45 बजे आई। जम्मू मेल एक घंटे की देरी से शाम को 11:07 बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:43 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी आईं लेट
अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर बाद 2:50 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल ढाई घंटे की देरी से शाम को चार बजे आई। संभलपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह 5:49 बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 9:07 बजे आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक घंटे की देरी से दोपहर 3:43 बजे आई। यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों के समय पर परिचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed