फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shahrukh of Delhi was strangulated to death.

Karnal News: गला दबाकर की गई थी दिल्ली के शाहरुख की हत्या

Thu, 26 Feb 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh of Delhi was strangulated to death.
गाड़ी चालक मृतक शाहरुख खान का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी उबर गाड़ी के चालक शाहरुख खान (22) की गला दबाकर हत्या की गई थी। शाहरुख मूल रूप से यूपी के मथुरा जिले के नावली गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार जांच में हत्यारोपियों के गाड़ी लेकर पहले करनाल और बाद में घराैंडा पहुंचने का पता चला है। इसके बाद लोकेशन नहीं मिली। 24 फरवरी को परिवार करनाल में तलाश करने पहुंचा तो स्टौंडी गांव के पास नहर के नजदीक से शव मिला था।
सदर थाना पुलिस ने मामले में हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अभी तक गाड़ी और चालक के मोबाइल फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो सीआईए समेत तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस टोल टैक्स और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी चेक कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी शाहरुख खान पिछले 25 दिनों से वहीं के अरबाज खान की गाड़ी ठेके पर चला रहा था। 23 फरवरी को उबर के माध्यम से उसे घराैंडा के कैमला गांव की बुकिंग मिली थी। दोपहर को एक बजकर चार मिनट पर शाहरुख वहां से कैमला के लिए चला था। यहां पर तीन बजकर छह मिनट पर राइड खत्म हो गई। इसके बाद परिवार और गाड़ी मालिक ने फोन किया तो लगातार फोन बंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेशन चेक की तो घराैंडा में दिखाई दी। इसी आधार पर 23 फरवरी को परिजन ने घराैंडा थाना में चालक शाहरुख के गुमशुदगी की शिकायत दी। लेकिन सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद मंगलवार को जब लोकेशन चेक की तो कैमला के बाद स्टाैंडी गांव की पाई गई। परिजन पहुंचे। उनको स्टाैंडी गांव के पास नहर किनारे शाहरुख का शव पड़ा मिला। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई शाैकीन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। डॉक्टर ने मौत का कारण गला दबाने से मौत होना बताया है।

वर्जन
दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी शाहरुख खान की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो सीआईए सहित तीन टीमों का गठन किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-तरसेम चंद, प्रभारी, सदर थाना करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed