फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shah has decided the role of CM and former CM

Karnal News: सीएम और पूर्व सीएम की भूमिका तय कर गए शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Shah has decided the role of CM and former CM
सीएम और पूर्व सीएम की भूमिका तय कर गए शाह
सीएम और पूर्व सीएम की भूमिका तय कर गए शाह
विज्ञापन

- चुनाव जीतने पर केंद्र में जाएंगे मनोहर और नायब के हाथों ही रहेगी हरियाणा की कमान

- नौ साल के मनोहर के कार्यकाल को सराहा, बोले-अब दिल्ली की करेंगे सेवा
विनोद कुमार सिंह



करनाल। लोकसभा चुनाव के नतीजे तो चार जून को ही तय होंगे। इससे पहले सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में करनाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की राजनीति के लिए आगामी पांच सालों का खाका भी तैयार कर दिया। मंच से उन्होंने साफ कर दिया कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की अब हरियाणा से विदाई तय ही मानी जाए और अब वे सांसद बनने के बाद दिल्ली में देश की सेवा के लिए कार्य करेंगे। मनोहर लाल के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की भी जमकर प्रशंसा की। साथ ही प्रदेश की कमान उनके हाथों में सुरक्षित बताई।
हरियाणा में करीब साढ़े नौ वर्ष तक सरकार चलाने के बाद बीते मार्च माह में अचानक मनोहर लाल ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि तत्कालीन गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी इसकी भनक नहीं थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सामने आया। तभी से ही मनोहर लाल की नई भूमिका को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। समर्थक दावा कर रहे हैं कि मनोहर यदि लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनते हैं तो उन्हें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री पद भी मिल सकता है।
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव से पहले करनाल में रैली के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने इस पर मुहर भी लगा दी है। साथ ही जनता से उन्हें दिल्ली के लिए विदाई देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्याें की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा को विकसित बनाने में मनोहर का योगदान अहम है, जिन्होंने यहां नौकरी बेचने का काम बंद कराया और योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की कमान युवा नायब सैनी के हाथों में है जो प्रदेश को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। विदित हो कि लोकसभा के बाद इसी साल के अंत में हरियाणा विधानसभा के भी चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed