फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shaan-e-Punjab reached Ludhiana, 250 reservations going to Sri Harmandar Sahib canceled

Karnal News: शान-ए-पंजाब लुधियाना तक गई, श्री हरमंदर साहिब जाने वाले 250 आरक्षण रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Shaan-e-Punjab reached Ludhiana, 250 reservations going to Sri Harmandar Sahib canceled
- रोजाना अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब शनिवार को लुधियाना से अमृतसर तक हुई रद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को लुधियाना तक ही गई। जिसके चलते 250 से अधिक श्री हरमंदिर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को आरक्षण रद्द करवाना पड़ा। वहीं जिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थीं उन्हें लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो के माध्यम से बस स्टैंड जाना पड़ा और बाद में बस में सवार होकर अमृतसर बस स्टैंड पहुंचे।
यात्री संजीव कुमार, अशोक कुमार, मोहित शर्मा व सतीश ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने के लिए आरक्षण कराया था। वे लगातार पिछले 10 दिनों से ट्रेन की टाइमिंग देख रहे थे। जो ट्रेन रोजाना अपने सही समय और दिल्ली से अमृतसर तक आ व जा रही थी लेकिन शनिवार को जब उन्हें जाना था तो शान-ए-पंजाब ट्रेन लुधियाना तक ही सीमित होने का पता चला। जिसके बाद उन्होंने सुबह रेलवे के टोल फ्री नंबर-139 पर फोन कर ट्रेन की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने भी ट्रेन को लुधियाना तक सीमित होने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने मजबूर होकर ट्रेन का आरक्षण रद्द करवाना पड़ा। क्योंकि ट्रेन अमृतसर से चार रेलवे स्टेशन पहले यानी 136 किलोमीटर पहले लुधियाना रेलवे स्टेशन तक सीमित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु विशाल शर्मा व देसराज ने बताया कि करीब एक माह पहले शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन में सीट का आरक्षण कराने के लिए वे टिकट काउंटर पर पहुंचे तो ट्रेन में सभी सीटें फुल थी। जिसके चलते वे श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन नहीं कर सके। वहीं अबकी बार ट्रेन की बुकिंग हुई तो ट्रेन लुधियाना तक ही सीमित हो गई। जिस कारण उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed