{"_id":"6855cecb8867690566057618","slug":"sewer-line-will-be-cleaned-with-jetting-machine-karnal-news-c-18-knl1008-674058-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेटिंग मशीन से साफ होगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेटिंग मशीन से साफ होगी सीवर लाइन
Sat, 21 Jun 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। इस बार मानसून से पहले जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से शहर की सीवरेज लाइनों को सीवर जेटिंग मशीन से साफ किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि कर्मियों से सीवरेज की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती थी और उनकी जान का भी खतरा बना रहता था। इस मशीन से जहां सीवरेज की अच्छे से सफाई होगी वहीं लोगों को मानसून में सीवरेज चोक की समस्या से भी निजात मिलेगी।
शहर के लोगों ने जेटिंग मशीन की मांग हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से की थी। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने 20 लाख की लागत से सीवर जेटिंग मशीन जनस्वास्थ्य विभाग को आठ जून को सुपुर्द करा दी थी। अब शहर में जेटिंग मशीन से सीवर लाइन सफाई का कार्य शुरू हो गया है।
शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रविंद्र सैनी व अन्य स्टाफ की मौजूदगी में जेटिंग मशीन से यहां की सीवर लाइन सफाई का कार्य शुरू कराया गया। उपमंडल अधिकारी रविंद्र ने बताया कि अभी तक सीवर जेटिंग मशीन से रघुबीर कॉलोनी, अशोका कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी, तकिया बाजार के आलावा अन्य कॉलोनियों में सफाई का कार्य किया जा चुका है।