फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven transformers worth lakhs stolen from four villages

Karnal News: चार गांवों से लाखों के सात ट्रांसफार्मर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Seven transformers worth lakhs stolen from four villages
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब चोरों ने चार गांवों से चार लाख के सात ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बिजली निगम के अधिकारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र सौंपे हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। सतरी गांव : बिजली निगम के जेई संदीप कुमार ने सूचना दी कि चार मई की मध्यरात्रि को सत्री गांव में चार उपभोक्ताओं के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों की तांबे की क्वायलें चोरी कर ली गईं। चोर ट्रांसफार्मर का तेल भी निकाल कर खेतों में बिखेर गए और ढांचे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। जिन उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर चोरी हुए उनमें अशोक कुमार, लाल सिंह, अमर सिंह और ईसेम पाल शामिल हैं। सभी ट्रांसफार्मर 10 केवीए क्षमता के थे और प्रत्येक की अनुमानित क्षति 70 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

बदरपुर गांव : जोगिंदर सिंह वासी गांव बदरपुर ने बिजली निगम को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की रात उनके खेत में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरों ने चोरी कर लिया। जांच करने पहुंचे जेई महेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि ट्रांसफार्मर की तांबे की क्वायल, लेमिनेशन कोर, ट्रांसफार्मर ऑयल आदि पूरी तरह चोरी हो चुके थे और केवल ढांचा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। निगम को 70 हजार का नुकसान हुआ है। भूदनपुर गांव : भूदनपुर गांव के उपभोक्ता बाल किशन के खेत में लगा 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर 12 अप्रैल की रात चोरी हो गया। बिजली निगम के एएफएम हरि सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की। ट्रांसफार्मर विजय कंपनी का था और उसका सीरियल नंबर 12204 दर्ज किया गया है। निगम ने ट्रांसफार्मर की लागत 73,389 रुपये बताई है। इस चोरी से बिजली आपूर्ति बाधित हुई और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सांभी गांव : 29 से 30 अप्रैल की रात को अमरीक सिंह निवासी सांभी गांव के खेत में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर भी चोरी हो गया। विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार चोर ट्रांसफार्मर से करीब 60 किलो तांबे की क्वायल 12 हजार रुपये की, 10 किलो नट-बोल्ट, सात एचटी/एलटी रॉड और 40 लीटर ट्रांसफार्मर तेल ऑयल चोरी कर ले गए। कुल नुकसान 15,170 रुपये का आंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed