{"_id":"6771b3b1f56c387018009d96","slug":"seven-police-station-incharges-were-transferred-karnal-news-c-18-knl1008-549353-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सात थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सात थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर
Mon, 30 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एसपी गंगाराम पूनिया ने जिले के सात थाना प्रभारियों और दो चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है। पदग्रहण करने के बाद एसपी ने पहली बार थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। इनमें कुछ थाना प्रभारी ऐसे भी थे जो लंबे समय से एसएचओ के पद पर बैठे थे।
एसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी विष्णु मित्र की जगह पर श्री भगवान को एसएचओ लगाया है। इसी प्रकार सदर थाना प्रभारी राजपाल सिंह को बदलकर विष्णु मित्र को बनाया है। बुटाना थाना प्रभारी विपिन को हटाकर राजपाल सिंह को एसएचओ लगाया है। घरौंडा थाना के एसएचओ राजपाल की जगह दीपक कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है।
इंद्री थाना प्रभारी श्री भगवान को बदलकर विपिन कुमार को तैनात किया गया है। सेक्टर 32 थाना प्रभारी दीपक की जगह मनोज कुमार को और मूनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह को बदलकर राजपाल को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जलमाना चौकी में सुरजीत को हटाकर सुल्तान को व सीतामाई चौकी में संदीप की बदलकर सुभाष चंद को लगाया गया है।
विज्ञापन
तीन डीएसपी भी बदले ः जिले में तीन डीएसपी भी बदले गए हैं। डीएसपी सिटी वीर सिंह की जगह पर राजीव कुमार आए हैं। डीएसपी करनाल सुशील कुमार के स्थान पर विक्रम जीत को तैनात किया गया है। डीएसपी असंध सतीश कुमार को इंद्री डीएसपी सोनू नरवाल की जगह पर लगाया गया है। असंध में डीएसपी महाबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कानून व्यवस्था में और सुधार के लिए चौकी प्रभारियों, थाना प्रभारियों और डीएसपी के तैनाती स्थलों में फेरबदल किया गया है।