फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven players won medals in fencing

Karnal News: तलवारबाजी में सात खिलाड़ियों ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Seven players won medals in fencing
- तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



करनाल। पैरा तलवारबाजी की व्हीलचेयर नेशनल प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 21 व 24 मार्च तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई थी। प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने भाग लेकर एकल, टीम मुकाबलों में जीत का परचम लहराया है। इनमें दो खिलाड़ी प्रवीन व रेखा पिछले वर्ष कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में पदक विजेता रही हैं। कोच सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि सभी खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में पिछले आठ वर्षों से अभ्यास कर रहे हैं।



पैरा तलवारबाजी के एकल मुकाबले में महिला खिलाड़ी सीमा ने रजत व कांस्य पदक जीता है। टीम मुकाबलों में सीमा ने स्वर्ण, रजत व कास्य पदक जीते हैं। नीलम ने रजत पदक जीता है। रजनी ने फोली एकल व टीम मुकाबले में रजत पदक जीता है। रेखा ने साबरे एकल व टीम में स्वर्ण पदक, ईपी एकल में कांस्य व टीम में रजत, फोली एकल व टीम में कांस्य जीता है।
विज्ञापन




पुरुष खिलाड़ी पिंकू, प्रवीन व राजीव ने भी जीते पदक



पुरुषों के मुकाबले में पिंकू ने दो रजत साबरे व फोली टीम के लिए जीते हैं। प्रवीण ने साबरे टीम के एकल मुकाबले में स्वर्ण, टीम मुकाबले में रजत, फोली एकल में कांस्य व टीम मुकाबले में रजत व एपी टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। राजीव ने साबरे टीम की ओर से रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed