{"_id":"68ec0b7b682d4fd6e704b711","slug":"seven-more-dengue-patients-found-114-so-far-karnal-news-c-18-knl1008-757861-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के सात और मरीज मिले, अब तक 114","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के सात और मरीज मिले, अब तक 114
Mon, 13 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में सात और मरीज मिले। अब तक 114 मरीज मिल चुके हैं। रविवार को 10 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। इनमें से 4 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। जिले में अब तक 11,69,167 घरों की जांच हो चुकी है। इसमें से 8,704 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। 3,549 घरों के मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 1,245 घरों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। टीम लोगों को साफ-सफाई और घरों में पानी इकट्ठा न होने के लिए जागरूक कर रही है। संवाद
विज्ञापन