{"_id":"666e1e4ce5ec4a86100b1667","slug":"seven-days-extended-for-application-in-three-year-diploma-engineering-karnal-news-c-18-knl1008-410957-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में आवेदन के लिए सात दिन बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग में आवेदन के लिए सात दिन बढ़े
विज्ञापन
- पॉलिटेक्निक : संशोधित हुई दाखिला अधिसूचना, डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 10वीं पास अब 24 और 12वीं पास विद्यार्थी 18 जून तक करें आवेदन
- नीलोखेड़ी में है एकमात्र राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, 600 सीटों पर होंगे दाखिले
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए अधिसूचना संशोधित हो गई है। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए सात दिन का समय और मिल गया है। ये विद्यार्थी अब 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 17 जून थी।
वहीं दो वर्षीय डिप्लोमा के लिए 18 जून तक फार्म भरा जा सकता है, इसके शेड्यूल को रिवाइज नहीं किया गया है। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कक्षाएं पहली अगस्त से शुरू होंगी।
पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में कक्षा दसवीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स में दाखिल ले सकते हैं। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। वेबसाइट www.techadmissionhry.gov.in पर विद्यार्थी आवेदन व कोर्स संबंधित जानकारी ले सकते हैं। जिले में नीलोखेड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक का एकमात्र संस्थान है। जहां के विभिन्न कोर्स की 600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पिछले कई सालों से इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कई गुना होते हैं। दसवीं और बारहवीं पास दोनों विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।
-- --
नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में इतनी सीटें
- डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 120
- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 120
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60
- डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग में 60
यह है पॉलिटेक्निक का संशोधित शेड्यूल
शेड्यूल
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास) डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)
आवेदन और फीस जमा
24 जून तक
18 जून तक
दस्तावेज सत्यापन
25 जून तक
19 जून तक
मेरिट लिस्ट जारी होगी
27 जून (शाम 5 बजे)
21 जून (शाम 5 बजे)
फाइनल कट ऑफ
15 सितंबर
15 सितंबर
सत्र शुरू
01 अगस्त
01 अगस्त
ऑनलाइन विकल्प भरने और रिपोर्टिंग का संशोधित शेड्यूल
पहली काउंसलिंग
डिप्लोमा इंजी.(10वीं पास)
डिप्लोमा इंजी. लिटरेल एंट्री (12वीं पास)
विकल्प चुनेंगे
28 जून से 01 जुलाई तक
24 से 26 जून तक
सीट अलॉटमेंट
02 जुलाई, शाम 5 बजे
27 जून शाम 5 बजे
फिजिकल उपस्थिति
03 से 05 जुलाई तक
28 जून से 01 जुलाई तक
एक हजार रुपये जमा करानी होगी फीस
10वीं पास विद्यार्थियों के आवेदन के लिए अधिसूचना संशोधित हो गई है। अब ये विद्यार्थी 24 जून तक फार्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन फीस जमा होगी, उन्हीं के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। उसी के आधार पर मेरिट बनाकर दाखिले देंगे। सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये और आरक्षित के लिए 700 रुपये दाखिला फीस रखी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण www.techadmissionshry.gov.in पर कर सकते हैं।
- ज्वाला प्रसाद, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी