फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seva Bharti organized a visit to various projects

Karnal News: सेवा भारती ने कराया विभिन्न प्रकल्पों का दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seva Bharti organized a visit to various projects
करनाल। सेवा भारती ने 40 साल पहले शहर में एक कमरे से सेवा और स्वावलंबन का सफर शुरू किया था पर मौजूदा समय में संस्था रूप सज्जा केंद्र, मेहंदी से लेकर कंप्यूटर, धार्मिक, सांस्कृतिक और बच्चों के छात्रावास, फिजियोथैरेपी, स्वदेशी लड़ियां और गो सेवा उत्पाद जैसे प्रकल्प चला रही है। जिसके लिए वीरवार को संस्था कार्या्लय पर सेवा दर्शन कार्यक्रम के तहत सेवाओं की झांकी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने सेवा दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। शहर के आमंत्रित प्रबुद्धजनों को सेवा भारती की ओर से चलाए जा रहे स्वावलंबी प्रकल्प स्वरोजगार, शिक्षा, छात्रावास चिकित्सा जैसे सेवा कार्यों का अवलोकन भी कराया गया। रोशन लाल गुप्ता ने बताया कि सेवा भारती ने 40 साल पहले सिलाई प्रशिक्षण का प्रकल्प शुरू किया था। एक वर्ष में दो समूह निकलते हैं। प्रत्येक समूह में 40 छात्राएं होती हैं। इस प्रकार से लगभग 32 हजार से ज्यादा महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर जीवन जी रही है।
विज्ञापन

गुप्ता ने बताया कि सेवा भारती ने अन्य प्रकल्पों में मेहंदी व रूप सज्जा केंद्र प्रशिक्षण का भी प्रकल्प शुरू किया है। अब सेवा भारती में प्रशिक्षित महिलाएं करवा चौथ, रक्षाबंधन, तीज सहित विभिन्न त्योहारों पर महिलाओं को मेहंदी लगाती हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी यहां केंद्र चल रहा है। रोशन लाल ने बताया कि संस्था के परिसर में जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क छात्रावास चलाया जा रहा है जहां बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। इस मौके पर सेवा भारती से राममेहर, परमाल, संजय पांडे, पूनम पांचाल, विपिन अरोड़ा, रामफल ,भूषण गोयल, ऋषिपाल हेमदा व महिपाल, राजेन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed