फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sessions Judge tasted the food of prisoners

सेशन जज ने चखा कैदियों का खाना

Sun, 29 Dec 2013 12:40 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Dec 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sessions Judge tasted the food of prisoners
कुरुक्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया तथा 494 कैदियों और हवालातियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन


इस दौरान जज ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस निरीक्षण में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमित गर्ग भी साथ थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बत्रा ने कहा कि लीगल एड में जो वकील जिला जेल में आते हैं, वो छोटे केसों का गहनता से अध्ययन करें ताकि उनका जल्द निपटारा हो सके। उन्होंने हवालातियों और कैदियों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी जेल अधिकारियों को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हवालातियों और कैदियों से व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल पूछकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। कई हवालातियों ने इलाज के दौरान आ रही दिक्कतों व अन्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ कई तरह की अन्य समस्याएं रखीं। बत्रा ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और सभी का समाधान करने के लिए निर्देश भी दिए।

उन्होंने कैदियों को समझाते हुए कहा कि जो भी कैदी पेरोल पर जाता है उसे तय समय-सीमा के अंदर-अंदर वापस आना चाहिए नहीं तो जिला जेल उसके खिलाफ पेरोल एक्ट के तहत केस दर्ज करती है।

इसके बाद बत्रा ने रसोई घर का निरीक्षण किया। यहां पर खाना बनाने वाले कैदियों से बातचीत की तथा उनसे पूछा की उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है। इसके साथ ही कैदियों द्वारा तैयार किए गए खाने की गुणवत्ता को जांचने के लिए आलू-गोभी की सब्जी का स्वाद भी चखा।


इस मौके पर जिला जेल के पुलिस अधीक्षक एसपीएस चौहान, जेल पुलिस उपाधीक्षक देवीदयाल तंवर, जेल पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ जगत, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, लीगल एड के एडवोकट पंकज ढींगड़ा, अशोक राणा व पुष्पिंद्र राणा, सुरेश कुमार, संजीव सैनी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed