फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Session in District Court, Additional Session Judge on summer vacation

Karnal News: जिला अदालत में सेशन, अतिरिक्त सेशन जज ग्रीष्मकालीन अवकाश पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Session in District Court, Additional Session Judge on summer vacation
इस दौरान किसी केस की नहीं होगी सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला अदालत के सेशन व अतिरिक्त सेशन जज 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले गए हैं। आगामी 16 जून को निचली अदालत के जज भी ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले जाएंगे। इस दौरान किसी केस की सुनवाई नहीं होगी। हालांकि दो अतिरिक्त सेशन जज कोर्ट में उपस्थिति रहेंगे। जो महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार जब निचली अदालत के जज अवकाश पर चले जाएंगे तो निचली अदालत के भी दो जज कोर्ट में रहेंगे। जिले में 34 अदालतें हैं। इनमें असंध में तीन और इंद्री में दो कोर्ट हैं। जिसमें जजों की संख्या भी 34 है। वहीं वकीलों की बात करें तो 2600 के करीब वकील जिला अदालत में हैं। - संवाद



एक सेशन तो सात अतिरिक्त सेशन जज
जिला कोर्ट में चंद्रशेखर जिला सेशन जज हैं। इनके साथ ही सात अतिरिक्त जिला सेशन जज हैं। इनमें डॉ. सुशील कुमार गर्ग, अनिल कुमार, रेनू राणा, अक्षदीप महाजन हैं जो कोर्ट में पहली मंजिल पर बैठते हैं तो वहीं विवेक गोयल भूतल पर वहीं मोहित अग्रवाल व रजनीश कुमार भी पहली मंजिल पर हैं। फैमिली कोर्ट में विकास गुप्ता अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, सिविल जज सीनियर डिविजन खत्री सौरभ व चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट इशा खत्री हैं। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी में जसबीर, सचिव डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी है, जो डीएलएसए में बैठती हैं। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन सुयशा जावा जो दूसरी मंजिल पर हैं।
विज्ञापन


जिला अदालत में एक सेशन जज और सात अतिरिक्त सेशन जज जो आठ जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। इनमें से दो अतिरिक्त सेशन जज अदालत में उपस्थित रहेंगे ताकि लोगों को परेशानी न आए। इस दौरान महत्वपूर्ण केस पर ही सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज सैनी, जिला न्यायवादी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed