फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Servant absconded after stealing jewelery from bullion shop

Karnal News: सराफा कारोबारी की दुकान से जेवरात चोरी चोरी कर नौकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Servant absconded after stealing jewelery from bullion shop
करनाल। सराफा बाजार स्थित ज्वैलरी के शोरूम में काम करने वाले नौकर ने लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। शक होने पर कारोबारी ने मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी कैमरे में मामले का खुलासा हुआ। सेक्टर-13 निवासी तरुण बंसल ने बताया कि उनकी सराफा बाजार में ओमप्रकाश सराफा एंड संस के नाम से ज्वैलरी का शोरूम है। उनके पास काफी लोग काम करते हैं। काफी समय से उनके शोरूम में ज्वैलरी कम हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। जिसमें सोनीपत जिले के मलाना गांव निवासी नितिन वर्मा गहने चोरी करते पाया गया। आरोपी दुकान में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। चोरी करने के बाद नौकर फरार हो गया। पुलिस ने कारोबारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed