फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sent to Serbia instead of America with lakhs of rupees

लाखों रुपये लेकर अमेरिका की जगह भेज दिया सर्बिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sent to Serbia instead of America with lakhs of rupees
करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर 36.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि डेढ़ महीने से उनकी बेटे से बातचीत नहीं हो पा रही है। गांव डाचर निवासी राजविंद्र कौर ने बताया कि उसके बेटे जशनप्रीत सिंह को नौकरी नहीं मिल रही थी। एक दिन उसके पड़ोसी बलबीर ने कहा कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। वह जशनप्रीत को भी अमेरिका भेज सकता है, इसके लिए 45 लाख रुपये लगेंगे। 2020-21 में आरोपी बलबीर ने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए दस्तावेज ले लिए। उसने कहा कि 35 लाख रुपये पहले देने होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उसने अपनी एक एकड़ जमीन 29 लाख रुपये में बेच दी। बलबीर ने पहले पांच लाख रुपये लिए। इसके बाद निसिंग के ही ऑफिस में 10 लाख रुपये लिए। जनवरी 2022 के आखिरी सप्ताह में आरोपी ने कहा कि जशनप्रीत का वीजा आ गया है। इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में बलबीर सिंह व दारा सिंह उसके घर से 15 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन

13 फरवरी 2022 को बलबीर व दारा सिंह जशनप्रीत को दिल्ली ले गए। वहां जाकर उन्होंने कहा कि उसे दुबई से मैक्सिको और मैक्सिको से अमेरिका भेजेंगे। इसके बाद जशनप्रीत को दुबई में लगभग एक महीना रखा। वह और उसके पति कई बार बलबीर, दारा सिंह व दलेर सिंह से मिले तो उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द उसे अमेरिका भेज देंगे। इसके बाद जशनप्रीत को सर्बिया पहुंचा दिया। फिर बेटे का फोन आया कि ये उसे यहां से आगे नहीं जाने दे रहे। पहले बलबीर सिंह को बकाया रकम देने की बात कह रहे हैं। उसने करीब 1.50 लाख रुपये बलबीर की पत्नी को दे दिए। 31 मार्च 2022 को उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई तब वह सर्बिया में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed