फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seeing the crowd, the young man jumped into the canal, the police pulled him out safely

Karnal News: भीड़ देखकर नहर में कूदा युवक, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd, the young man jumped into the canal, the police pulled him out safely
पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड से एक युवक ने छलांग लगा दी। कंट्रोल रूम में आई सूचना के बाद हमीदा चौकी पुलिस की टीम पहुंची और युवक को सकुशल बाहर निकाल दिया। युवक की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव बिरही निवासी उमाशंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हमीदा हेड के पास लोगों की भीड़ देखकर घबरा गया था। जब वह भागने लगा तो लोगों ने उसका चोर समझकर पीछा किया। जिससे वह घबराकर नहर में कूद गया।
विज्ञापन

उमाशंकर पंजाब के लुधियाना में मजदूरी के लिए जा रहा था। वह सहारनपुर पहुंच गया था लेकिन ट्रेन कैंसिल होने पर उसे वहीं उतरना पड़ा। इसके बाद वह पैदल ही सहारनपुर से चल पड़ा। पैदल चलते हुए वह मंगलवार की दोपहर को हमीदा हेड पर पहुंच गया। यहां पर काफी लोग खड़े हुए थे। जिन्हें देखकर वह घबरा गया और भागने लगा। लोगों ने भी उसे चोर समझ लिया और पीछा करने लगे। उनसे बचने के लिए वह नहर में कूद गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद डायल 112 व हमीदा पुलिस की टीम पहुंची और उसे रेस्क्यू किया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि टीम ने समय रहते पीड़ित को सकुशल निकाल लिया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed