{"_id":"66c695e5d207dcf4f405c5d9","slug":"seeing-haryana-elections-bjp-has-sent-arvind-kejriwal-to-jail-sandeep-pathak-karnal-news-c-18-knl1008-457076-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के चुनाव को देखकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है : संदीप पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के चुनाव को देखकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है : संदीप पाठक
विज्ञापन
करनाल-सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की बैठक में आप नेता बोले-हर कार्यकर्ता को 24 घंटे काम करना है
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के जाट भवन में बुधवार को आम आदमी पार्टी के करनाल और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया है वो आज नहीं तो कल बाहर आएंगे। जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी। भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखकर जल्दी चुनाव कराना चाहती है। लेकिन हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है।
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे एक-एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा। पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी बारीकियां समझाईं और अभी से चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। इसके साथ ही एक गारंटी कार्ड जारी किया गया, जिसमें बेरोजगारों को नौकरियां देना, मुफ्त बिजली पानी, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था सुधारने, हरियाणा को नशामुक्त बनाने सहित गारंटी दी गई है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी चुनाव के शेष 30-40 दिनों में अपने अभियान को और मजबूत करेगी। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी, उसका रजिस्ट्रेशन करेंगे। हर घर में जाएंगे और जनता को बताएंगे कि जब भी आपसे वोट मांगने आएं तो बाकी की पार्टियों से प्रश्न पूछो कि जब भी आपको सरकार बनाने का मौका मिला आपने क्या किया। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार ने जो काम किया है और पूरे देश में जो उनका विजन है वो जनता के सामने रखेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने एक सीएम को इसलिए हटाया कि उन्होंने पूरे हरियाणा का बेड़ा गर्क कर दिया। इसके बाद दूसरा सीएम बनाया लेकिन वह भी सिर्फ घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहनों पर अन्यान्य किया है, इनकी राजनीति ओलंपिक तक पहुंच गई। उन्होंने जेपी दलाल के दूसरे दल की सरकार बनने पर उसे गिरा देने वाले बयान पर कहा कि भाजपा देश में ऐसा ही कर रही है। मौके पर बीके कौशिक, महेंद्र राठी, प्रवीन पूनिया आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कई क्षेत्रीय बड़े चेहरे नजर नहीं आए
दरअसल मंच पर छह कुर्सियां ही लगी थीं, जिन पर डॉ. संदीप पाठक, अनुराग ढांडा, सुशील गुप्ता, बीके कौशिक, रंदीप राणा, जयपाल शर्मा बैठे थे। पार्टी के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के लिए नीचे बैठने की ही व्यवस्था की गई थी। जिस जिलाध्यक्ष करनाल के कार्यक्षेत्र में बैठक हो रही थी, उसकी कुर्सी भी मंच पर नहीं थी। कारण ये था या फिर कोई और ये तो स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह, स्टेट ट्रेजरार सुनील बिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र राठी आदि कई नेता कार्यक्रम में नहीं दिखे, कुछ नेता कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद चले गए। ये मामला चर्चा का विषय रहा। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने जिलाध्यक्ष की गैरमौजूदगी पर कहा कि शायद उन्हें कोई आवश्यक कार्य होगा, इसलिए नहीं आ सके होंगे।