{"_id":"69b19272b03c34c1dc0d8c40","slug":"sector-karnal-news-c-18-1-knl1036-862746-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज, किसानों के साथ हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज, किसानों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन
घरौंडा में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज, किसानों के साथ हुई बैठक
घरौंडा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से घरौंडा शहर में नए सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसको लेकर बुधवार को क्राउन सिटी में एचएसवीपी की प्रशासक अदिति की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में अधिकारियों ने किसानों को सेक्टर विकसित करने से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी राय व सुझाव भी सुने।
सरकार ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान घरौंडा में करीब 239 एकड़ भूमि पर चार नए सेक्टर विकसित करने की घोषणा की है। इसके बाद एचएसवीपी ने भूमि अधिग्रहण और अन्य तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने किसानों को सेक्टर विकास, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक में बताया गया कि शहर में कुल पांच सेक्टर विकसित करने की योजना है, जिनमें सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-9 शामिल हैं। इनमें से सेक्टर-9 पहले से विकसित है, जबकि बाकी चार सेक्टरों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए विभाग ने जमीन भी चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
हालांकि किसानों में मुआवजे की दरों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चर्चा है कि किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले कलेक्टर रेट का तीन गुना तक मुआवजा दिया जा सकता है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सरकार स्तर पर होना है।
सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सेक्टरों में एक सेक्टर लाइनपार क्षेत्र में, दूसरा रेस्ट हाउस के सामने, एक सेक्टर-9 के आसपास और दो सेक्टर डिंगर माजरा रोड के आसपास विकसित किए जाने की योजना है। जिन किला नंबरों में सेक्टर विकसित किए जाने हैं, उनके बारे में भी विभागीय अधिकारियों ने जानकारी साझा की। इसके बाद किसानों में अपने-अपने किला नंबर देखने को लेकर उत्सुकता देखने को मिली और पूरे दिन शहर में सेक्टरों को लेकर चर्चाएं गर्म रहीं।
एचएसवीपी की प्रशासक अदिति ने बताया कि शहर में सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों के साथ पहली बैठक में उन्हें भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी नियमों से अवगत कराया गया है और उनके सुझाव भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर विकसित करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।