फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second prize of two lakh rupees also arrested in constable recruitment exam leak

सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने में दो लाख रुपये का दूसरा इनामी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Second prize of two lakh rupees also arrested in constable recruitment exam leak
Second prize of two lakh rupees also arrested in constable recruitment exam leak - फोटो : Kaithal
हरियाणा पुलिस में सिपाही की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने केमामले में कैथल पुलिस ने शुक्रवार को दो लाख रुपये के दूसरे इनामी वांछित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कैथल पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफजल डार का फोटो भी जारी किया था। पुलिस के अनुसार अफजल डार वह आरोपी है, जिसने प्रश्न पत्र और आंसर-की एक करोड़ रुपये में राजकुमार को बेचा था। मामले में पुलिस अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह के अनुसार सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने वसीम बाग हजरत बल श्रीनगर निवासी दो लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अफजल डार को दिल्ली एयरपोर्ट के पास से काबू किया है। आरोप है कि गांव सिंधरा तहसील भाला जिला डोडा जम्मू निवासी प्रिंटिंग एजेंसी के कर्मचारी जितेन्द्र ने प्रश्नपत्र और आंसर-की तीन अगस्त को सबसे पहले मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन जम्मू को दी थी, जिसके एवज में छह लाख रुपये लिए थे। इसके बाद मुजफ्फर अहमद खान ने एजाज अमीन की मदद से जम्मू एयरपोर्ट पर अफजल डार से 60 लाख में इसका सौदा किया। फिर अफजल की मुलाकात नजीर अहमद खांडे के माध्यम से आरोपी राजकुमार निवासी खाण्डा खेड़ी जिला हिसार से हुई, जिसे पांच अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर आरोपी अफजल ने एक करोड़ रुपये में पेपर और आंसर-की बेच दिया।
विज्ञापन

फिर आरोपी राजकुमार ने पेपर व आंसर की अपने दोस्त वेदप्रकाश निवासी रिटोली जिला रोहतक को एक करोड़ रुपये में दी। आरोपी राजकुमार ने अपने भाई कुलदीप के माध्यम से भी 6 अगस्त की शाम पेपर व आंसर की एक करोड़ रुपये में आरोपी नरेंद्र निवासी माजरा प्यो जिला हिसार को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने मामले में मोहम्मद अफजल डार व मुजफ्फर अहमद पर 2-2 लाख रुपये का तो हरियाणा के 9 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुजफ्फर अहमद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 50 हजार रुपये के 6 आरोपी वांछित वेदप्रकाश निवासी रिटोली जिला रोहतक, रमेश निवासी खुडाना जिला महेंद्रगढ़, प्रदीप निवासी हिसार, निहाल सिंह व मनोहर दोनों निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी तथा नवीन निवासी माजरा प्यो को भी कैथल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस रिमांड पर चल रहे मुजफ्फर अहमद के कब्जे से सीआईए-2 पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन तथा पुलिस रिमांड पर चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी वेदप्रकाश के कब्जे से भी वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों को रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी मोहम्मद अफजल डार को व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed