फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second day jam fastened district, affected life

दूसरे दिन भी जाम से जकड़ा जिला, जनजीवन प्रभावित

Sat, 20 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 20 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Second day jam fastened district, affected life

जाट आरक्षण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जिले के डेढ़ दर्जन स्थानों पर जाम लगाया गया। इससे जनजीवन भी काफी प्रभावित रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। असंध के करीब 12 गांवों में और इंद्री के तीन गांवों में ग्रामीण सड़कों पर उतरे और पेड़ काटकर सड़कें जाम कर दी।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक जाम रहा, वहीं कई स्थानों पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। झगड़ा होने के कारण शाम को चिड़ाव मोड़ से जाम खोल दिया गया। जाम के कारण दिनभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए न तो बच्चे स्कूल पहुंच सके और न ही अध्यापक। उधर, लगातार बढ़ रहे आंदोलन को देखते हुए जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


जाट आरक्षण की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन असंध क्षेत्र के जाट सड़कों पर डटे रहे। लोगों ने जयसिंहपुर, जभाला, फफडाना , बल्ला, मानपुरा, खंडा खेड़ी, दुपेड़ी, मानपुरा व पक्काखेड़ा में जाम लगाकर रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। जाटों ने सड़कों पर बडे़ बडे़ वृक्ष काट कर जनजीवन को पटरी से उतार दिया। वहीं इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट समुदाय के ऋषिपाल, अमित, अजय, ओमप्रकाश, बलिंद्र सिंह, जयकुमार, गुरदयाल, बलकार, राजबीर, सुनील , नरेंद्र, रणबीर, प्रकाश, छत्रपाल, समशेर का कहना है कि सरकार जाट समुदाय के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। वे हमारा हक किसी ओर को दे रही है।

पुलिस को करनी पड़ी भागदौड़
असंध क्षेत्र में लगे जाम के कारण हर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आमजन के अलावा असंध में पुलिस को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। असंध में दर्जन भर जगह जाम होने के कारण पुलिस को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ी। हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहा। वहीं अन्य निजी वाहनों को भी कही से जाने का रास्ता नहीं मिला। जिस कारण असंध पूरी तरह से बंद रहा। जगह-जगह वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। पुलिस ने वाहनों के रूट भी बदले लेकिन दूसरी जगह भी जाम लगा होने की वजह से उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी।

स्कूली बच्चों को हुई परेशानी, कई स्कूलों में छुट्टी
आरक्षण को लेकर जाम लगाने वाले लोगों ने किसी भी वाहन को निकलने के लिए रास्ता नहीं दिया। इससे सभी को काफी परेशानी हुई। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चों को भी घर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। इस कारण असंध में कई निजी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है।

इस दौरान आदर्श पब्लिक स्कूल, एमएम पब्लिक स्कूल, जेपीएस अकाडमी में छुट्टी घोषित की गई है वहीं वी वी एन पब्लिक स्कूल की बसें भी किसी रूट के लिए शनिवार को नहीं जाएंगी। प्राइवेट स्कूल संचालक योगिंद्र राणा, रिछपाल राणा, आरवी भारद्वाज व महेंद्र श्योकंद का कहना है कि बच्चों की परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन हर तरफ जाम होने के कारण बसों को निकलने नहीं दिया जा रहा। जिससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए हमने छुट्टी घोषित की है।

दर्जनों पेड़ चढ़े आंदोलन की भेंट  
आंदोलनकारियों ने अपने जाम को सफल करने के लिए पेड़ों को भी नहीं बख्शा और बेरहमी से गांव दुपेडी, फफड़ाना, जयसिंहपुरा, खांडा खेड़ी, जभाला में सफेदे, कीकर एवं ऐतिहासिक पेड़ ढाक को काटकर सड़कों के बीच डाल दिया।

झिंडा आए समर्थन में
हरियाणा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रमुख जगदीश झिंडा ने गांव जयसिंहपुरा में धरना स्थल पर बताया कि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने पांच बिरादरियों जाट, सिख, त्यागी, बिश्नोई तथा रोड़ को आरक्षण दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर पांचों जातियों के हितों पर कुठाराघात किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। पांचों बिरादरियां एकजुट होकर आरक्षण मिलने तक संघर्षरत रहेगी।

बस सेवा रही प्रभावित, रोडवेज को नुकसान
असंध बस अड्डा इंचार्ज सतपाल सिंह टूर्ण ने बताया कि शुक्रवार प्रात: पानीपत वाया सफीदों कुछ ही बस चल पाई। इसके बाद नारा व मतलोडा में जाम के कारण बसें बंद हो गई। असंध से पानीपत वाया सालवन बल्ला एवं वाया गोली माजरा कोई बस नहीं चल पाई। करनाल के लिए सुबह-सुबह करीब आधा दर्जन समय ही रवाना हो पाये। इसके बाद जयसिंहपुर, जभाला व चिड़ाव मोड़ पर जाम के कारण बसे बंद हो गई।

राज्य परिवहन को जाम के कारण शुक्रवार को भी लाखों रुपये का घाटा सहन करना पड़ा। निजी वाहन चालक रास्ता ढूंढते रहे। लगातार दूसरे दिन मुख्य मार्गों पर लगे जाम के कारण अंजान वाहन चालक जाम स्थलों पर रूके रहे, अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद ली व धक्के खाते हुए मंजिल की ओर अग्रसर हुए।

शुगर मिल में नहीं पहुंच रहा गन्ना
चारों तरफ जाम के कारण आम जनजीवन तो अस्त व्यस्त हो ही रहा है। इसके साथ ही सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश में न तो हरियाणा रोडवेज की बसें चल रही हैं न ही अन्य सरकारी संस्थानों में कामकाज हो रहा है। फफडाना शुगर मिल में भी जाम का असर देखने को मिला। चाराें तरफ जाम होने के कारण मिल में गन्ना नहीं पहुंच पा रहा। क्योंकि जाम के कारण किसान गन्ना लेकर मिल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं असंध के बाजार में भी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए लेकिन हर तरफ जाम होने के कारण बाजार में काम काज पूरी तरह बंद रहा।

वाहनों का इंतजार करते रहे यात्री
असंध क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन लगभग एक दर्जन रूटों पर जाम लगा होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। हरियाणा रोडवेज की बसों के सारा दिन न चलने व निजी वाहनों के जाम में फंसा होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहे थे। जिस कारण उन्हें देर रात तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा।


बल्ला में दूसरे दिन भी जाम
जाट आरक्षण को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने गांव बल्ला में सालवन चौक पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाया। समाजसेवी बलवान, राजबीर एवं सुरजमल ने जाटों की हो रही दयनीय स्थिति के बारे में प्रकाश डाला और भाजपा सरकार की बेवफाई के बारे में विस्तार से बताया। दूसरी ओर गांव मोरमाजरा में ग्रामीणों ने सालवन से पानीपत रोड पर हांसी ब्रांच नहर पर जाम लगाया। इसी प्रकार मानपुरा में बल्ला में कुरलान रोड पर और पाढ़ा गांव में पबानाहसनपूर से पक्का खेड़ा मोड़ पर जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed