फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second accused of writing Khalistani slogan in Sangrur police custody

Karnal: मनजीत का दूसरा साथी रेशम भी गिरफ्तार, दीवार पर ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ लिखकर हो गए थे फरार

Wed, 06 Jul 2022 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2022 07:09 AM IST
सार

दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी रेशम को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मनजीत को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल पांच दिन की रिमांड पर है। 

विज्ञापन
Second accused of writing Khalistani slogan in Sangrur police custody
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले आरोपी मनजीत का दूसरा साथी रेशम संगरूर पुलिस की गिरफ्त में है। वहां से उसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

विज्ञापन


मामले में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी बाइक पर आए थे। जो कि पहले ही सीसीटीवी फुटेज में नजर आ चुके थे, पुलिस की चार टीमें इन सीसीटीवी फुटेज को खंगालती हुई पटियाला तक पहुंच गई थी। जिससे साफ हो गया था कि इस वारदात के पीछे पटियाला के ही युवकों का हाथ है। वहीं पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान' लिखकर मुख्य आरोपी जो अमेरिका में बैठा है, उसके पास वीडियो भेजी थी। फिलहाल आरोपी मनजीत पांच दिन की रिमांड पर है। 20 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोग दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ लिखकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें उसने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मनजीत निवासी दुल्द्दी जिला पटियाला, पंजाब को उसके गांव गुरदीतपुर से गिरफ्तार किया है। जिसने एक अन्य साथी रेशम सिंह वासी जिला बरनाला, पंजाब के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अमेरिका से एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपियों से संपर्क किया था और यह कार्य करने पर एक हजार अमेरिकन डॉलर देने का वादा किया था। लोकेशन भी उसी व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed