फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second accused arrested for leaking FCI recruitment question paper

एफसीआई भर्ती प्रश्नपत्र लीक करने वाला दूसरा आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for leaking FCI recruitment question paper
करनाल। एफसीआई की ओर से आयोजित वॉचमैन चतुर्थ श्रेणी पद की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से नकल करने के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दूसरे आरोपी सम्राट बैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभ्यर्थी मिंटू मंडल पहले ही परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था। शनिवार दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गत तीन जुलाई को फूसगढ़ रोड स्थित वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल में परीक्षा के दौरान पश्चिम बंगाल के नादिया जिला निवासी मिंटू मंडल परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले गया था। उसने अपने मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर उसके उत्तर मंगवाने के लिए किसी दूसरे मोबाइल पर भेज दी थी। जिसके बाद संदेह होने पर आरोपी को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने काबू कर लिया। स्कूल की प्रिंसिपल के बयान पर सेक्टर 32/33 थाने में धारा 120बी व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले की आगामी जांच सेक्टर 32/33 थाने के उप निरीक्षक श्रीकांत को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी मिंटू को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। उसके साथी को पकड़ने के लिए मिंटू को साथ लेकर करनाल पुलिस पश्चिमी बंगाल पहुंची। इसी दौरान दूसरे आरोपी सम्राट बैन निवासी गाजना कुट्टीपारा जिला नादिया को गिरफ्तार करके लाया गया। जिस मोबाइल पर आरोपी मिंटू ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर भेजी थी, उस मोबाइल फोन को आरोपी सम्राट बैन के कब्जे से बरामद किया। पहले एक मोबाइल फोन आरोपी मिंटू के कब्जे से भी बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। आरोपियों ने मिंटू को नौकरी लगवाने के लिए इस घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी। जिसके बाद आरोपी मिंटू ने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर आरोपी सम्राट के पास भेज दी थी और आरोपी सम्राट ने विभिन्न किताबों और इंटरनेट आदि का प्रयोग कर प्रश्न पत्र में दिए गए प्रश्नों के उत्तर खोजे और एक आंसर-की बनाकर वापस आरोपी मिंटू के मोबाइल पर भेज दी थी। जिसके बाद आरोपी मिंटू प्रश्न पत्र हल करने लगा तो उसी समय वहां मौजूद टीचर स्टाफ ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed