फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seats full, studies will start in ITI from today

सीटें पूरी, आज से आईटीआई में भी शुरू होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seats full, studies will start in ITI from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। मंगलवार से आईटीआई में भी नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। करीब नौ चरणों की प्रक्रिया के बाद सोमवार को दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिले के सभी संस्थानों में लगभग सभी सीटें भर गई हैं। करनाल की बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में इसी सत्र से शुरू होने वाली नई बसताड़ा आईटीआई की कक्षाएं भी लगेंगी। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद ये कक्षाएं बसताड़ा के नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगी।
संस्थानों ने कक्षाएं लगाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। करनाल आईटीआई में 1350 और बसताड़ा की आईटीआई में 144 सीटें हैं, सभी पर दाखिले हो चुके हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े नए शुरू हुए तीनों तकनीकी कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान अच्छा दिखाई दिया। सबसे पहले फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, हेल्थ सेफ्टी एंड एन्वॉयरमेंट, गेरियाट्रिक्स केयर ट्रेड की सीटें भरी।
विज्ञापन

आईटीआई के भवन में चल रहा महिला कॉलेज
बसताड़ा में दो सत्र पहले शुरू हुआ राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन अभी भी पूरा तैयार नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कार्य पूरा हो जाएगा। कॉलेज की कक्षाएं आईटीआई के भवन में चल रही हैं, ऐसे में इसी सत्र से शुरू हुई आईटीआई की कक्षाओं को भी अब यहीं शिफ्ट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के दूसरे सप्ताह तक भवन का कार्य पूरा हो जाएगा। तभी बसताड़ा आईटीआई की कक्षाएं वहीं पर शिफ्ट की जाएंगी। अभी फिलहाल कक्षाएं करनाल आईटीआई में ही लगेंगी। -धमेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed