{"_id":"68964ab708cbf4c680044aea","slug":"sd-public-school-won-the-block-level-kabaddi-competition-karnal-news-c-246-1-sknl1020-141987-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खंड स्तरीय कबड्डी मुकाबले में एसडी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खंड स्तरीय कबड्डी मुकाबले में एसडी पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
Sat, 09 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ कोच व आयोजक। संस्थान
- फोटो : दो महीने में ही धंस गया खंड़जा।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने कबड्डी मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद टीम का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं, वालीबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान पाया है। खिलाड़ियों के शानदार जीत से स्कूल का जश्न का माहौल है।
स्कूल की टीमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस खंडस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर 19 आयु वर्ग में खंड के विभिन्न स्कूलों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को पछाड़ते हुए एसडी पब्लिक की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में औरंगाबाद व एसडी पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में एसडी स्कूल की टीम ने औरंगाबाद को पटकनी दी और पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इसी तरह 19 वर्षीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भी एसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया था। एसडी स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके साथ दौड़ में विद्यालय के मियांश ने 100 और 200 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 14 वर्षीय प्रतियोगिता में विद्यालय के मनमीत ने 100 मीटर दौड़ तथा ऊंची कूद में दूसरा स्थान पाया। स्कूल प्रबंधक कमेटी व प्राचार्या उषा शर्मा ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई और स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, गौरव शर्मा और तान्या के नेतृत्व में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि टीमों व खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। जिसकी तैयारी में खिलाड़ी जुट गए हैं। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त के बाद करवाई जाएगी।