{"_id":"69dab08679911aecd30f84a6","slug":"scorpio-overturned-uncontrollably-transporter-died-karnal-news-c-18-knl1018-884291-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनियंत्रित होकर पलटी स्काॅर्पियो, ट्रांसपोर्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनियंत्रित होकर पलटी स्काॅर्पियो, ट्रांसपोर्टर की मौत
Sun, 12 Apr 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री। गांव रंभा और समौरा के बीच इंद्री रोड पर शुक्रवार रात को स्काॅर्पियों गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से राजीव काॅलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर ऋतिक शर्मा (25) की माैत हो गई। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर गड्ढे हैं। गाड़ी के पिछले हिस्से में निशान हैं। परिवार ने किसी गाड़ी से हादसा होने की आशंका जताई है। हालांकि हादसा सड़क के गड्ढों के कारण होने की आशंका भी जताई जा रही है।
राजीव काॅलोनी निवासी ऋतिक शर्मा की इंद्री सहित अन्य रूटों पर निजी बसें चलती हैं। शुक्रवार दोपहर को वह अपने काम से स्काॅर्पियो गाड़ी में सवार होकर इंद्री गए थे। रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, रंभा और समौरा के बीच उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और उनको गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।-- -
विज्ञापन
टक्कर लगने से बिगड़ा होगा संतुलन
परिवार के सदस्य सुनील ने बताया कि जब वह सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। गाड़ी के पिछले हिस्से पर टक्कर के निशान दिखाई दिए, इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी और उसके बाद ही संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलटी है।
-- -
घर में अकेले कमाने वाले थे ऋतिक
सुनील ने बताया कि ऋतिक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब उसकी मां और छोटा भाई ही बचे हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। ऋतिक की मां उसकी शादी की तैयारी में लगी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अकेला ऋतिक ही कमाने वाला था।
विज्ञापन
करनाल/इंद्री। गांव रंभा और समौरा के बीच इंद्री रोड पर शुक्रवार रात को स्काॅर्पियों गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से राजीव काॅलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर ऋतिक शर्मा (25) की माैत हो गई। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर गड्ढे हैं। गाड़ी के पिछले हिस्से में निशान हैं। परिवार ने किसी गाड़ी से हादसा होने की आशंका जताई है। हालांकि हादसा सड़क के गड्ढों के कारण होने की आशंका भी जताई जा रही है।
राजीव काॅलोनी निवासी ऋतिक शर्मा की इंद्री सहित अन्य रूटों पर निजी बसें चलती हैं। शुक्रवार दोपहर को वह अपने काम से स्काॅर्पियो गाड़ी में सवार होकर इंद्री गए थे। रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, रंभा और समौरा के बीच उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और उनको गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ। सदर थाना प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।