फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooter-riding artisan killed, companion injured in collision with van

Karnal News: वैन की टक्कर से स्कूटर सवार कारीगर की मौत, साथी घायल

Sat, 07 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Scooter-riding artisan killed, companion injured in collision with van
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कैथल रोड स्थित शिव काॅलोनी की गली नंबर नौ के नजदीक वीरवार दोपहर को स्कूटर सवार दो पीओपी कारीगरों को ईको वैन की टक्कर लग गई। स्कूटर सवार ब्रजेश कुशवाह (24) की मौत हो गई। साथी विमल कुमार घायल हो गया। रामनगर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हादसे में घायल यूपी के कानपुर जिला के दैहलिया गांव निवासी विमल कुमार ने बताया कि वह और यूपी के इटावा जिले के औरैया के निरंजनापुर गांव निवासी ब्रजेश कुशवाह ज्योति नगर में पीओपी का काम करते थे। दोपहर को खाना खाने के बाद ज्योति नगर की तरफ जा रहे थे। शिव काॅलोनी में हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ब्रजेश कुशवाह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ब्रजेश कुशवाह और विमल कुमार हांसी रोड स्थित शिवाजी कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। दोनों का परिवार उतर प्रदेश में रहता है। ब्रजेश कुशवाहा के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। विमल कुमार की दाहिनी आंख के ऊपर और मुंह पर गहरी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ईको वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed