{"_id":"687571c00331f46d8f0333cb","slug":"science-exhibition-bus-flagged-off-to-promote-scientific-thinking-karnal-news-c-18-knl1008-691759-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी बस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी बस रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस को रवाना किया गया। इसका शुभारंभ नीलोखेड़ी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल के मार्गदर्शन और विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी दीपक वर्मा की देखरेख में इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह बस संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र की ओर से भेजी गई है। 14 जुलाई से 14 अगस्त तक यह बस जिले के पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में भ्रमण कर बच्चों को ऊर्जा विषय पर जागरूक करेगी। नीलोखेड़ी के अलावा यह बस तरावड़ी, करनाल, प्रेम नगर, निसिंग, जुंडला, असंध, चोचड़ा, घरौंडा, कुटेल, इंद्री, गढ़ी बीरबल, कुंजपुरा, निगदू समेत कई स्कूलों में जाएगी। विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि यह बस बच्चों को ऊर्जा क्या है, ऊर्जा के रूप, खपत, विकास में भूमिका, बिजली उत्पादन की तकनीक, ऊर्जा रूपांतरण, संरक्षण, प्रकाश का हस्तक्षेप, ग्रिड संयोजित विद्युत प्रणाली आदि विषयों पर जानकारी देगी। बच्चों को प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया जाएगा।
डीईओ सुदेश ठुकराल ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना अध्यापकों की जिम्मेदारी है। इस प्रकार की प्रदर्शनी बसें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित करने में मददगार हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह बग्गा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी पहल से बच्चों में उत्साह बढ़ता है।