फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools will be rejuvenated, Rs 18 lakh released

Karnal News: स्कूलों का होगा कायाकल्प जारी किए 18 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Schools will be rejuvenated, Rs 18 lakh released
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पीएमश्री विद्यालयों के हालात सुधरेंगे। भवनों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा शौचालय और पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इसे लेकर अनुदान राशि जारी की गई है। जिले के प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपये दिए गए हैं, ताकि वे मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर सकें।
जारी की गई राशि शिक्षण सहायक सामग्री और स्वच्छता पर भी खर्च होगी। इसके लिए केवल 20 प्रतिशत राशि ही निर्धारित की गई है। शेष 80 प्रतिशत राशि मरम्मत कार्य और सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगी। जिसमें बिजली, पानी, इंटरनेट का बिल आदि शामिल है। परिषद की ओर से प्रदेश के सभी 250 पीएमश्री विद्यालयों के लिए दो करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

करनाल जिले में केवल 18 पीएमश्री स्कूल हैं, जिनमें छात्र संख्या के हिसाब से 18 लाख रुपये जिले को मिले हैं। विभाग की ओर से छात्र संख्या के हिसाब से 75 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रति विद्यालय जारी किए गए हैं। स्कूलों के कंडम भवन, चरमराई शौचालय और पेयजल व्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने मुद्दा उठाया था। 21 अप्रैल के अंक में जिले के स्कूलों के हालात को उजागर किया गया था। इस पर अब निदेशालय ने संज्ञान लिया है। समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन के अनुसार, राशि को खर्च करने के लिए भी निदेशालय की ओर से विशेष हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च का विशेष तौर पर रिकार्ड भी रखना होगा। अगस्त मास तक 80 प्रतिशत व नवंबर तक पूरी राशि खर्च करना अनिवार्य है। जिस स्थान की मरम्मत कराई जाएगी, उसकी वर्तमान और काम होने के बाद की भी फोटो रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed