{"_id":"6205789982494d78dc5e407e","slug":"schools-that-create-awareness-of-cleanliness-and-stay-clean-will-get-rewards-karnal-news-knl985901143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की अलख जगाने और स्वच्छ रहने वाले स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की अलख जगाने और स्वच्छ रहने वाले स्कूलों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता की अलख जगाने के लिए आगे रहने वाले और अपने प्रांगण को भी स्वच्छ रखने वाले स्कूलों को सम्मान मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ऐेसे स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वर्गीकृत किया गया है। जिसके लिए छह श्रेणियों में मूल्यांकन होगा।
सीबीएसई ने भी सभी स्कूल मुखिया को पत्र जारी कर पुरस्कार के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। स्कूल 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का उद्देश्य उन स्कूलों को सम्मानित करना है जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के जनादेश को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुरस्कार वॉश इन्फ्रास्ट्रक्चर के आईटी सक्षम मूल्यांकन, स्वच्छ प्रथाओं और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार पर आधारित है। इसमें पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन और रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां और क्षमता निर्माण, कोविड-19 की तैयारी और प्रतिक्रिया के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। मोन्टफोर्ट वर्ल्ड स्कूल के निदेशक तनवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार को लेकर पूरी जानकारी और दिशा निर्देश स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार डॉट कॉम पोर्टल पर भी अपलोड किए गए हैं।
पुरस्कार प्रक्रिया के चरण
- 31 मार्च तक स्कूलों द्वारा आवेदन ऑनलाइन जमा करना।
- एक अप्रैल-15 मई तक जिला स्तर पर पुरस्कारों के लिए स्कूलों का चयन
- 22 मई तक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर के पुरस्कारों के लिए परिणाम प्रस्तुत होगा।
- 30 जून तक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर के पुरस्कारों के लिए स्कूलों का चयन।
- 07 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए परिणाम प्रस्तुत होंगे।
- 07 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉस सत्यापन होगा।
- 15 अक्तूबर (वैश्विक हाथ धोने का दिन) राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समारोह की संभावित तिथि।
-----------
केवल फाइव स्टार स्कूलों को ही मिलेगा राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार
- पुरस्कारों के लिए जिला स्तर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वर्गीकृत किया गया है।
- जिला स्तरीय पुरस्कार सभी फाइव स्टार, फोर स्टार और थ्री स्टार रेटेड स्कूलों के लिए
- राज्य/संघ राज्य क्षेत्र स्तर के पुरस्कार फाइव स्टार और फोर स्टार रेटेड स्कूलों
- राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार केवल फाइव स्टार रेटेटड स्कूलों और विशेष पुरस्कार श्रेणियों के लिए
वर्जन-
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाने के लिए स्थापित किया गया है। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से संबंधित सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है। सभी स्कूलों को पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
-----