फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School will close on 7 october

7 अक्टूबर को बंद रहेंगे करनाल व रोहतक जिले के निजी स्कूल

Fri, 02 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Fri, 02 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के मुद्दे को लेकर
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूली संगठन एकजुट हो गए हैं। सरकार द्वारा निजी स्कूलों में 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की घोषणा से तंग आकर सभी निजी स्कूलों ने 7 अक्टूबर को करनाल व रोहतक में बंद का ऐलान कर दिया है।

इतना ही नहीं सरकार द्वारा स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला कंडक्टर की नियुक्ति का भी विरोध किया। इस मामले को लेकर निजी स्कूलों की गोल्डन पब्लिक स्कूल में बैठक बुलाई गई। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा के प्रवक्ता सुरजीत सुभरी ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों की संस्था करनाल इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा, हरियाणा यूनाइटिड स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

बैठक में संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि 25 प्रतिशत सीटों के अतिरिक्त स्कूल बसों की अवधि 15 से घटाकर 10 वर्ष करना और स्कूल बसों में सीसीटीवी एवं जीपीएस सिस्टम लगवाना भी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। इनका वह विरोध करते हैं, इसीलिए बंद का ऐलान किया गया है। मीटिंग में सीबीएसई स्कूलों के प्रधान आरएस विर्क, सहोदय स्कूल कांपलेक्स के प्रधान डॉ. राजन लांबा, फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा के प्रांतीय महासचिव सुशील शर्मा, सुरजीत सुभरी, अविनाश बंसल, विक्रम चौधरी, संजय भाटिया, केएस चीमा, संजय पठानिया, साहब सिंह, गोपी शर्मा, रणबीर धवन, डी.के. शर्मा, एस.के. लाठर, ललित सरदाना, मदन मोहन शर्मा, राहुल सैणी, राजबीर सिंह, रवि शर्मा, संतोष नारंग, राज अरोड़ा, मंजू, आशा ग्रोवर, नरेश कुमार, रजत नारंग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed