फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School Games: Karnal got host of four games

स्कूल गेम्स : करनाल को मिली चार खेलों की मेजबानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
School Games: Karnal got host of four games
स्कूल गेम्स : करनाल को मिली चार खेलों की मेजबानी
विज्ञापन

- खंड व जिला स्तर के बाद सूबे में अब राज्य स्तरीय स्कूली खेल मुकाबले 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक होंगे
- करनाल में अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के टेबल टेनिस व साइकिलिंग, अंडर-17 में कबड्डी, अंडर-19 में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी
भानू भारद्वाज
करनाल। राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में करनाल को चार खेलों की मेजबानी मिली है। इनमेें टेबल टेनिस, साइकिलिंग, कबड्डी और एथलेटिक्स शामिल हैं। प्रदेश में राज्य स्तरीय मुकाबले 20 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलेंगे। जिसके अंतर्गत 20 से 22 नवंबर तक करनाल में विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाएं जाने हैं।
राज्य स्तरीय मुकाबलों के विजेता नेशनल स्कूल गेम्स की प्रतिस्पर्धाओं में हरियाणा का नेतृत्व करेंगे। ये प्रतिस्पर्धाएं कोरोना काल की वजह से वर्ष 2019 के बाद से स्थगित हैं। लेकिन इसी साल जुलाई में कोरोना का प्रभाव कम होता देख नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी राज्यों को इन खेलों की तैयारी करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों में यह भी कहा गया था कि यदि कोरोना की संभावित तीसरी लहर प्रभावी नहीं होती, तो खेल आयोजित होंगे, अन्यथा नहीं।
विज्ञापन

इसी के चलते हरियाणा खेल विभाग प्रदेश में शिक्षा विभाग की मदद खंड व जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं करवा रहा है। इसके पहले चरण में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं, जबकि जिला स्तरीय चल रही हैं। 17 नवंबर को इन प्रतियोगिताएं के समापन के बाद 20 नवंबर राज्य स्तरीय खेल मुकाबले शुरू होंगे। इन्हीं मुकाबले में चार खेलों की मेजबानी करनाल को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन जिलों में होंगे ये मुकाबले
- 20-22 नवंबर तक अंबाला में अंडर-17 और अंडर-19 में फुटबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक व बैडमिंटन
- 20-22 नवंबर तक करनाल में अंडर-17 व 19 में टेबल टेनिस, साइकिलिंग, अंडर-17 कबड्डी, अंडर-19 एथलेटिक्स
- 20-22 नवंबर तक पलवल में अंडर-17 व 19 पुरुष व महिला तैराकी, अंडर-19 पुरुष पोलो
- 20-22 नवंबर तक भिवानी में अंडर-17 क्रिकेट, कुश्ती, अंडर-19 वॉलीबॉल, पुरुष व महिला शंतरज
- 23-25 नवंबर तक पंचकूला में अंडर-17 व 19 जूडो, लॉन टेनिस, अंडर-17 बॉक्सिंग
- 23-25 नवंबर तक यमुनानगर में अंडर-17 वेट लिफ्टिंग
- 23-25 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में अंडर-17 व 19 हॉकी, अंडर-17 में एथलेटिक्स
- 23-25 नवंबर तक पानीपत में अंडर-19 कबड्डी व अंडर-17 बेसबॉल
- 27-29 नवंबर तक महेंद्रगढ़ में अंडर-17 योगा, बेसबॉल व सॉफ्टबॉल
- 27-29 नवंबर तक गुरुग्राम में अंडर-17-19 आर्चरी, अंडर-19 बॉक्सिंग
- 27-29 नवंबर तक रोहतक में अंडर-17 व 19 स्केटिंग, अंडर-19 रोलर हॉकी, अंडर-19 कॉर्फ बॉल
- 27-29 नवंबर तक रेवाड़ी में अंडर-17 व 19 पुरुष नेटबॉल, अंडर-17 कराटे
- 01-03 दिसंबर तक सिरसा में अंडर-17 व 19 सर्कल कबड्डी, अंडर-17 थ्रो बॉल, अंडर-19 हैंडबॉल
- 01-03 दिसंबर तक झज्जर में अंडर-17 व 19 महिला नेटबॉल, दोनों वर्गों में अंडर-19 क्रिकेट
- 01-03 दिसंबर तक मेवात में अंडर-19 वेटलिफ्टिंग
- 01-03 दिसंबर तक जींद में अंडर-19 सॉफ्टबॉल और अंडर-19 बॉस्केटबॉल
- 06-08 दिसंबर तक कैथल में अंडर-19 कराटे, अंडर-17 व 19 शतरंज प्रतियोगिता
- 06-08 दिसंबर तक हिसार में अंडर-17 खो-खो स्पर्धा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed