{"_id":"6844a702a003e4dc7f003636","slug":"school-and-library-will-get-the-gift-karnal-news-c-18-knl1008-664663-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल और पुस्तकालय की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल और पुस्तकालय की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
स्कूल और पुस्तकालय की मिलेगी सौगात
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। चौरा गांव में रामलीला मैदान की जगह पर अब भवन बनेगा। इसके साथ ही पंचायत की ओर से जमीन देने पर यहां पुस्तकालय भी स्थापित किया जाएगा। ताकि गांव के युवा भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई कर सकें। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने यह घोषणा की।
वे गांव में तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चौरा गांव घरौंडा खंड के कई गांवों के केंद्र में है। यहां स्कूल के लिए नया भवन बनाने के लिए प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। गांव में टंकी के पास स्कूल का एक और भवन बनाया जाएगा। शनिवार को उन्होंने घरौंडा हलके के लिए 2.18 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इसमें 1.62 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास और 56 लाख रुपये से अलीपुर खालसा एवं बरसत से गांव पुंडरक तक जाने वाली नई सड़क का उद्घाटन शामिल है। पंचायती राज की ओर से चौरा में तोमर चौपाल का हॉल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए मीटिंग हॉल व कैमला से गढ़ी मुल्तान तक सड़क का निर्माण कराया जाना है।