फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Saurabh first in footwear trade and Deepali first in catering

Karnal News: फुटवियर ट्रेड में सौरभ और कैटरिंग में दीपाली प्रथम

Sun, 05 Oct 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Saurabh first in footwear trade and Deepali first in catering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न ट्रेड में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
संस्थान के कैटरिंग और हॉस्पिटलटी ट्रेड की छात्रा दीपाली और फुटवियर ट्रेड के छात्र सौरभ को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान करने के लिए सम्मानित किया गया। श्याम नगर की विंग्स प्राइवेट आईटीआई से दो छात्रों ने भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इनमें फूड एंड बेवरेज सर्विस ट्रेड के परीक्षित पाल और गृह प्रबंधक ट्रेड की ज्योति ने अपने-अपने ट्रेड में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य व जोनल इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार ने राज्य स्तर पर टॉप करने वाले चारों विद्यार्थियों को उनकी ट्रेड से संबंधित 15 हजार रुपये मूल्य की टूल किट दी। प्राचार्य डॉ. कृष्ण ने कहा कि मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल को निरंतर निखारने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया, अप्रेंटिस व प्लेसमेंट अधिकारी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed