{"_id":"697fc06104ca1152b5000b03","slug":"satguru-may-your-work-be-accomplished-karnal-news-c-18-knl1018-837083-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सतगुरु तुमरे काज सवारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सतगुरु तुमरे काज सवारे...
Mon, 02 Feb 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर राग ए बसंत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार शाम को गुरुद्वारा साहिब में सुंदर दीवान सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर हैंड ग्रंथी भाई प्रदीप सिंह ने अरदास करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया। कीर्तन में सभी श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। गुरमीत सिंह, हजूरी रागी सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर ने थिरु घरि बैसु हरि जन पीरे, सतगुरु तुमरे काज सवारे शबद गाया। कथावाचक भाई सुखबीर सिंह ने बाबा दीप सिंह के जीवन का वर्णन किया। भाई ईश्वर सिंह, बीबी दिवनीत कौर, बीबी खुशदीप कौर व अन्य ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। संवाद
विज्ञापन