{"_id":"58f3b60a4f1c1b1974470db7","slug":"sarroe-meeting-temple-distress-police-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में रस्म क्रिया करने पर विवाद, पुलिस पहरे में हुई शोक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में रस्म क्रिया करने पर विवाद, पुलिस पहरे में हुई शोक सभा
Sun, 16 Apr 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
police meeting
- फोटो : bureau
Link Copied
गांव खानपुर में एक व्यक्ति के निधन पर गांव के मंदिर में शोक सभा और रस्म क्रिया करने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और पंचायत तक बात पहुंच गई। मंदिर में शोक सभा करने को लेकर विरोध जताने पर रविवार को पूरा मंदिर परिसर पुलिस पहरे में रहे। पुलिस की मौजूदगी में शोक सभा हुई। हालांकि, दूसरे पक्ष ने इससे दूरी बनाए रखी। इस दौरान एसडीएम अश्वनी मलिक और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, कई दिन पहले खानपुर निवासी चंद्रपाल का निधन हो गया था। उसके परिजनों ने रविवार के दिन शिव मंदिर में मृतक की दसवीं की रस्में करने का दिन निर्धारित कर दिया, लेकिन इस पर गांव के कुछ लोगों ने एतराज जताया तो मामला तूल पकड़ गया। विरोध करने वाले पक्ष का तर्क था कि मंदिर केवल पूजा अर्चना के लिए हैं, न की रस्म क्रिया के लिए। इस पर गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामला प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के पास पहुंचा। शनिवार की शाम को ही गांव में पुलिस प्रशासन पहुंच गया था। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया गया। देर रात घंटों बातचीत चली। तनाव को देखते हुए रविवार सुबह एसडीएम अश्वनी मलिक, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए और पुलिस बल शिव मंदिर के समीप तैनात हो गया। अधिकारियों के पहरे में मृतक की दसवीं की रस्में शिव मंदिर में हुई। इन रस्मों के कार्यक्रम के दौरान मंदिर में सिर्फ मृतक के परिजन ही मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन को देख बाकी ग्रामीणों ने मंदिर से दूरी बनाए रखी। इस बारे में सरपंच के पति जसबीर ने कहा कि शनिवार देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई, लेकिन उसमें कुछ लोगों ने मृतक चंद्रपाल की दसवीं की रस्में शिव मंदिर में करने पर एतराज जता दिया था। फिलहाल गांव में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।