{"_id":"eecd30d7c434c8cf58dda869b4989164","slug":"sarpanch-s-husband-shot-uncle-killed-nephew-s-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के पति ने मारी गोली चाचा की मौत भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के पति ने मारी गोली चाचा की मौत भतीजा गंभीर
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Tue, 17 Jun 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध के ललैण गांव में मामूली कहासुनी के चलते सरंपच के पति ने चाचा-भतीजा को गोली मार दी। चाचा की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजे को इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने सरपंच के पति अजमेर सिंह सहित 15 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक सतबीर (30) के भाई ईश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफायनरी में नौकरी करता है और रात जब बाइक पर लौट रहा था तो सरंपच के पति अजमेर सिंह ने उसके आगे अपनी बाइक अड़ा दी।
काफी हॉर्न बजाने के बावजूद सरपंच के पति ने उसे रास्ता नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनाें में कहासुनी हो गई और गांव में इसे लेकर तनाव का माहौल रहा।
मामले में लेकर मंगलवार को सुबह गांव के मौजिज लोगों की एक पंचायत बुलाई गई थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे सतबीर व उसका भतीजा विकास खेतों से बाइक पर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी रास्ते में सरपंच के पति अजमेर सिंह व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। अजमेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ चाचा-भतीजा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
इसी फायरिंग में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत नगर के सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेेंटर करनाल रेफर किया गया।
करनाल जाते वक्त रास्ते में सतबीर ने दम तोड़ दिया, जबकि विकास करनाल के ही एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
दोनों पक्षों में पैदा तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
परिजनों ने लगाया जाम
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने भड़के परिजनों ने जींद-असंध रोड पर शाम साढ़े सात बजे जाम लगा। परिजन सरपंच के पति व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
थाना असंध प्रभारी जगदीश मोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। समाचार लिखे परिजन गिरफ्तारी की मांग के लिए जाम लगाए हुए थे।