{"_id":"66ce70981ac29cd641016495","slug":"sarpanch-representative-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-461526-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री। यमुनानगर स्टेट हाइवे पर मंगलवार को सड़क हादसे में समौरा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोमनाथ (45) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमनाथ मोटरसाइकिल से समौरा से करनाल की ओर जा रहे थे। जैसे ही सोमनाथ सैनी ढाबा के नजदीक सड़क पार करने लगे तो इंद्री की ओर से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमनाथ की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ग्रामीणों के अनुसार सोमनाथ के परिवार में उसकी एक बेटी और बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि लड़के की शादी कुछ समय बाद होनी थी। इस घटना से परिवार में गम का माहौल है।