{"_id":"67cb5adad4fd3b6dba0ed2c3","slug":"sania-gets-best-player-award-karnal-news-c-18-1-knl1004-597287-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सानिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सानिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुुरस्कार
Sat, 08 Mar 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में खेल समिति की ओर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान सानिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
पहले दिन 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुई। दूसरे दिन बोरी दौड़, मटकी दौड़, तीन टंगी दौड़, बंदर दौड़, बत्तख दौड़ और शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग के लिए म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में सानिया ने पहला, सलोनी ने दूसरा और जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सानिया पहले, जिया ने दूसरे व सलोनी तीसरे स्थान पर रही।
वहीं 400 मीटर में सानिया प्रथम, जिया द्वितीय, सलोनी तृतीय रही। वहीं 800 मीटर दौड़ में सानिया ने पहला, सलोनी ने दूसरा और दीपाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अर्जुन अवॉर्डी एवं प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। जसवीर सिंह तृतीय विश्वकप 2016 में स्वर्ण पदक, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खेलों में चार बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में चार बार स्वर्ण, तीन बार रजत पदक तथा तीन बार कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।
प्राचार्या मीनू शर्मा ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हमें खेल को खेल की भावना से ही खेला चाहिए। मुख्य अतिथि जसवीर सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए खेलों के क्षेत्र में अनेक अवसर हैं। उन्होंने पीटी उषा, साइना नेहवाल, मैरी कॉम, मिताली राज, पीवी सिंधु जैसी महिला खिलाड़ियों के उदाहरण दिया। इस मौके पर प्राचार्या राकेश संधू, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. सुनीत भंडारी, डॉ. संगीता गौरांग, डॉ. सुषमा ठाकुर, डॉ. रेणू बालियान, डॉ. मोनिका सैनी, मनदीप आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
4x100 मीटर रिले में जिया, नीकिता ने पहला, सानिया, आंचल ने दूसरा व श्वेता, मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में सलोनी प्रथम, जिया द्वितीय और तन्नु तृतीय रही। जेवलीन थ्रो में मुस्कान पहले, तन्नु दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट में तन्नु ने पहला, सलोनी ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में जिया प्रथम, सानिया द्वितीय और मनप्रीत तृतीय रही। चाटी दौड़ में पल्लवी पहले, पूनम दूसरे और साक्षी ने तीसरे स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में दीपाक्षी और जिया ने पहला, तान्या और प्रिया ने दूसरा तथा श्रुति और अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंकी दौड़ में सानिया पहले, मुस्कान ने दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रही। डक दौड़ में मुस्कान ने पहला, सानिया ने दूसरा और निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चाटी दौड़ में आशा पहले, रिया ने दूसरे तथा रेखा ने तीसरे स्थान पर रही।