फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sainik School will make a plan for selection in NDA: Gurbir

एनडीए में चयन के सैनिक स्कूल बनाएगा योजना : गुरबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sainik School will make a plan for selection in NDA: Gurbir
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रधानाचार्य के तौर पर नौसेना के कप्तान गुरबीर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। पहले दिन उन्होंने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने स्कूल अनुशासन, प्रतिष्ठा और एनडीए में विद्यार्थियों के चयन के लिए देशभर में जाना जाता है।


यहां के ज्यादा विद्यार्थियों का एनडीए में चयन हो, इसके लिए अब विशेष योजना बनाई जाएगी। सभी मिलकर कार्य करते हुए योजना को सिरे चढ़ाएंगे। स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी दी। विद्यालय की महिला प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा ने उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा का शनिवार को तबादला हो गया था। उनके स्थान पर नौसेना के कप्तान गुरबीर सिंह को यहां की जिम्मेदारी मिली है। कप्तान गुरबीर सिंह कई प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। जिनमें नेवल अकादमी गोवा, नेशनल डिफेंस एकेडमी में इंस्ट्रक्टर, भारतीय नौसेना पोत ''शिप कृष्णा'' एवं एनडी स्कूल में वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी, नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली के कार्यकारी निदेशक और नौसेना मुख्यालय में कैप्टन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed