{"_id":"6688993e37a30f048f0468aa","slug":"saffron-in-firni-flavour-of-butterscotch-in-ghevar-karnal-news-c-18-knl1008-424258-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फिरनी में केसर, घेवर में बटर स्कॉच का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फिरनी में केसर, घेवर में बटर स्कॉच का जायका
Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
भगवान दास
करनाल। सावन का महीना नजदीक आते ही मिठाई की दुकान पर अलग-अलग प्रकार के फ्लेवर की फिरनी और घेवर बनाने में कारीगर जुट गए हैं। जहां पहले सावन में हरियाली तीज के अवसर पर बुआ और बेटियों की कौथली में दी जाने वाली फिरनी और घेवर में केवल चीनी मिलती थी। वही अब दुकानों पर अलग-अलग फ्लेवर की फिरनी और घेवर का स्वाद मिलने लगा है। जिसमें केसर और बटर स्कॉच का स्वाद भी शामिल है।
बंगला स्वीट्स के संचालक सचिन बताते हैं कि 1977 से चल रही दुकान में अब केसर फिरनी की डिमांड बढ़ी है। वही दूध घेवर, मावा घेवर, केसर घेवर, मैंगो घेवर, बटर स्कॉच घेवर और प्लेन घेवर को शहरवासी काफी पसंद कर रहे हैं। हमारी दुकान पर 100 ग्राम से लेकर पांच किलो तक का विशेष घेवर तैयार किया जाता है।
छोटा घेवर बनाने के पीछे का राज बताते हुए सचिन कहते हैं कि हरियाली तीज पर घी बेटियों को कौथली में दिए जाने वाले घेवर को कोई 11 या 21, 31 और 51 की संख्या में देते हैं। ऐसे में बड़ा घेवर लेना काफी महंगा हो जाता था। इसी को देखते हुए छोटा घेवर बनाना शुरू किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिन ने बताया कि हमारे यहां घेवर और फिरनी के रेट में काफी कम है। दूध घेवर जहां 320 रुपये किलो है, वही मावा घेवर 400 रुपये, केसर घेवर 600 रुपये, मैंगो घेवर 600, बटर स्कॉच 660 रुपये और प्लेन घेवर 200 रुपये किलो मिलता है। केसर फिरनी 440 और सिंपल 200 रुपये किलो है। संवाद