फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Safai Mitras who made Karnal super clean were honoured

Karnal News: सुपर स्वच्छ करनाल बनाने वाले सफाई मित्र सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Safai Mitras who made Karnal super clean were honoured
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद मनोहर लाल ने शनिवार को सुपर स्वच्छ बनाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया। सफाई कार्य कर रहे 1,380 कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की गई। एलान किया गया कि अब देश के टॉप थ्री रैंकिंग वाले शहरों को सबसे कम अंक लाने वालों को गोद लेना होगा। आगामी सर्वेक्षण में दोनों की रैंकिंग एक साथ होगी।
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में स्वच्छता में टॉप थ्री रैंकिंग शहर, कम रैंकिंग वाले शहरों को सुझाव देंगे और उन्हें भी साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मदद करेंगे। इसके बाद जो स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी व दोनों शहरों की होगी, यानी प्रतियोगिता जोड़े में होगी। सुपर श्रेणी के शहर तभी अव्वल आ पाएंगे, जब दोनों शहरों की रैंकिंग बेहतर होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के साथ-साथ उचित कचरा प्रबंधन भी होना चाहिए। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रिसाइकिल करने का करनाल ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब शहरों की तरह करनाल जिले के गांवों में भी स्वच्छता की प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सभी पार्षद मौजूद रहे।
स्वच्छता के संस्कार डालने होंगे
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जापान में स्कूल में जाते ही बच्चों को सबसे पहले आधे घंटे तक साफ-सफाई करवाई जाती है, इसके बाद पढ़ाई होती है। हमें भी बच्चों में साफ-सफाई को लेकर संस्कार डालने चाहिए। उन्होंने सफाई मित्रों को आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
उनका काम बोलता है : हरविंद्र कल्याण
- समारोह में शामिल विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर करनाल नगर निगम को बधाई दी। इसका श्रेय सफाई मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने कानून बदले और लोगों को उस नर्क से बाहर निकालने का कार्य किया। वो ऐसे नेता है जो स्वयं नहीं बोलते, उनका काम बोलता है।
युवाओं को मिल रहीं नौकरी : जगमोहन
- शहर विधायक जगमोहन आनंद ने कारगिल विजय दिवस की बधाई देने के बाद कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए जन कल्याण की योजनाएं बनाईं। जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा। आज उन्हीं की नीति से युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकिरियां मिल रही हैं।
नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि कर्ण कॉमर्शियल सेंटर के फेज 2 व 3 का निर्माण और शहर की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुराने कमेटी चौक स्थित नगर निगम बिल्डिंग, राम लीला ग्राउंड स्थल तथा पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग जैसी बड़ी परियोजना बनाई जानी प्रस्तावित हैं।

ये हुए सम्मानित
- सफाई कर्मचारी सुनीता व श्रवण, सुगम स्वच्छ एजेंसी प्रतिनिधि अमित दहिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ करनाल के प्रधान राम सिंह, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, मनदीप सिंह व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, कनिष्ठ अभियंता स्वच्छता राज कुमार, सहायक अभियंता स्वच्छता मदन मोहन गर्ग, कार्यकारी अभियंता स्वच्छता ओपी. करदम, अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा तथा महापौर रेनू बाला गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर फैडरल बैंक प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed