{"_id":"67b78873af99c94b1e08e511","slug":"sad-to-break-four-decade-old-relationship-with-congress-trilochan-singh-karnal-news-c-18-knl1008-586140-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से चार दशक पुराना रिश्ता टूटने का दुख : त्रिलोचन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से चार दशक पुराना रिश्ता टूटने का दुख : त्रिलोचन सिंह
विज्ञापन
करनाल। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी छोड़कर जाने वाले दोनों नेता सरदार त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। हालांकि दोनों नेता पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।
बता दें कि दो दिन पहले ही पिछले चार दशकों से कांग्रेस का झंडा उठाने वाले जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना ने निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। जिस गतिविधि को पार्टी विरोधी मानते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इस बाबत सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि ये पार्टी की रूटीन प्रक्रिया है, वह तो पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि 42 सालों तक कांग्रेस में रहकर पार्टी की सेवा की और अब उससे रिश्ता टूट गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा हों, कुलदीप शर्मा या फिर दीपेंद्र हुड्डा हों, सभी का वह सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने उनका बहुत साथ दिया, लेकिन अब वह भाजपा का हिस्सा हैं, पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से भाजपा की मजबूती के लिए काम करेंगे।
यही बात अशोक खुराना ने भी कही, उनका कहना था कि वह दावेदार और हकदार होने के बावजूद पार्टी ने उन्हें नजरंदाज किया। ब्यूरोा