{"_id":"678970b1386a7a92e70b3e04","slug":"sachkhand-is-10-hours-late-and-ekta-express-is-four-and-a-half-hours-late-karnal-news-c-18-knl1008-561475-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सचखंड 10 घंटे तो एकता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सचखंड 10 घंटे तो एकता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धुंध की वजह से दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हो रहा है।
वीरवार को सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे और एकता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे तक लेट रही। वहीं दिल्ली से अंबाला तक जाने वाली कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब सवा पांच घंटे लेट रही। इसके अलावा 11 ट्रेनें भी एक से पांच घंटे देरी से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकी। वहीं, करीब 25 ट्रेनें 15 से 45 मिनट की देरी से चली। जिसकी वजह से लंबी दूरी वाले यात्री अपनी ट्रेनाें का इंतजार करते दिखाई दिए। जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ दिखाई दी तो कुछ खाली दिखी।
काफी ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनाें के काफी यात्री दूसरे संसाधानों से अपने गंतव्य की ओर लौटे जबकि कुछ ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे।