फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 7 lakh 41 thousand oil recovered from the accused

आरोपियों से 7 लाख 41 हजार रुपये का तेल बरामद

Thu, 20 Aug 2015 12:39 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

घरौंडा पाइप लाइन से तेल चोरी मामले में पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से करीब सात लाख 41 हजार रुपये का तेल बरामद किया है। इसके साथ ही चोरी का तेल खरीदने के आरोपी सुनील निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को भी रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने कई वारदातें भी कबूली हैं। इसके साथ ही आरोपी की शिनाख्त पर पुलिस ने 11 हजार 400 लीटर तेल बरामद किया। 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपियों पर पहले भी इस तरह का केस चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गांव सांपला के पास स्थित गोदाम से 2400 और राजस्थान के गांव कर्णपुरा से एक टैंकर से नौ हजार लीटर तेल बरामद किया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि आरोपियों ने पहले भी वर्ष 2010 में थाना सांपला के क्षेत्र में सुरंग बनाकर तेल चोरी किया था। इस मामले में आरोपी जमानत पर चल रहे थे। ध्यान रहे कि पुलिस ने तेल चोरी के मामले में शिवचरण, राजेश और रामनिवास को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कई चरणों में रिमांड पर भी लिया गया। मंगलवार को आरोपी शिवचरण को दोबारा रिमांड पर लिया गया था। शेष आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed